फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSS : एसएससी जेई पद के लिए आवेदन कल तक, जेई के 968 पदों के लिए 28 मार्च को आई थी भर्ती

Wed, 17 Apr 2024 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

SSS JE News : एसएससी ने जेई के पदों पर भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च को जारी किया था। इन पदों पर आवेदन के लिए इस बार 20 दिन का ही समय दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए वेबसाइट पर लोड बढ़ गया है। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल में डिग्री या डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
SSC JE Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियर (जेई) के 968 पदों पर भर्ती के लिए 18 अप्रैल तक कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसके पेपर-1 की परीक्षा पांच, छह और सात जून को कराई जाएगी।

विज्ञापन


एसएससी ने जेई के पदों पर भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च को जारी किया था। इन पदों पर आवेदन के लिए इस बार 20 दिन का ही समय दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए वेबसाइट पर लोड बढ़ गया है। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल में डिग्री या डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ट दो परीक्षाएं होगी। दो घंटे के पेपर-1 की परीक्षा में दो सौ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

इसमें सौ प्रश्न रीजनिंग, सामान्य अध्ययन और सौ प्रश्न संबंधित तकनीकी विषय के होंगे। इसमें सफल होने वाले पेपर-2 की परीक्षा देंगे। उसमें 100 प्रश्न तीन सौ अंकों के होंगे। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस आदि में तैनाती मिलेगी। एसएससी की ओर से मिशन मोड पर भर्ती हो रही है। जेई की पिछली भर्ती 1374 पदों के लिए थी। वह भर्ती छह महीने में पूरी कर ली गई थी। इस बार पदों की संख्या कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें