फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल 2018 की भर्ती के लिए आवेदन पांच मार्च से

Thu, 28 Feb 2019 08:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
SSC-CHSL
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2018 की परीक्षा केलिए आवेदन प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी सीएचएसएल केलिए ऑनलाइन आवेदन पांच अप्रैल के बीच होगा। आयोग की ओर से केंद्र सरकार के विभागों केलिए लोवर डिवीजन क्लर्क एवं डाटा इंट्री आपरेटर पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आयोग की ओर से सीएचएसएल की टियर-1 की ऑनलाइन परीक्षाएं एक से 26 जुलाई के बीच होंगी। सीएचएसएल की ओर लोवर डिवीजन क्लर्क एवं डाटा इंट्री आपरेटर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं पास रखा गया है। डाटा इंट्री आपरेटर केलिए बारहवीं विज्ञान के साथ पास होना चाहिए।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से 2018 में हुई कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आउट होने के चलते परीक्षार्थियों के आंदोलन एवं सीबीआई जांच के चलते कई परीक्षाएं समय से नहीं हो सकीं। आयोग की ओर से ऑनलाइन परीक्षा की एजेंसी बदले जाने और कोर्ट की ओर से एनटीए को परीक्षा की जिम्मेदारी दिए जाने केबाद अब एसएससी की परीक्षाएं शुरू हो सकी हैं। सीएचएसएल 2018 की परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग की ओर से सीएचएसएल 2019 की परीक्षा के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

लंबित परीक्षाएं
एसएससी की अन्य प्रमुख परीक्षाओं में संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 टियर-1 की तिथि चार जून से 19 जून 2019 के बीच तय की गई है। सीजीएल-2018 टियर-2 परीक्षा की तिथि 11 से 13 सितंबर 2019 और टियर-3 की परीक्षा तिथि 29 दिसंबर को होगी। जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल परीक्षा-2018 के लिए विज्ञापन होने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा 23 से 27 सितंबर के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें