फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू

Sun, 18 Sep 2022 12:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2022 (सीजीएलई 2022) के लिए भर्ती विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया गया। कंप्यूटर बेस्ड टीयर वन परीक्षा दिसंबर 2022 में संभावित है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2022 (सीजीएलई 2022) के लिए भर्ती विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया गया। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके जरिये केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। अभी पदों की संख्या नहीं घोषित की गई है।
विज्ञापन



सीजीएलई 2022 के लिए ऑफलाइन चालान बनवाने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है। चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। अभ्यर्थी आवेदन और ऑनलाइन शुल्क में 12 से 13 अक्तूबर को मध्यरात्रि तक त्रुटि दूर कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टीयर वन परीक्षा दिसंबर 2022 में संभावित है। टीयर टू परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशेें का भली भांति अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें