फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एपीओ मुख्य परीक्षा 18 एवं 19 जुलाई को लखनऊ में

Thu, 02 Jul 2020 08:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2018 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा 18 एवं 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय अलीगंज लखनऊ में होगी। आयोग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में कहा गया कि लखनऊ के अलीगंज सेक्टर डी स्थित शिविर कार्यालय के परीक्षा भवन (भूतल) को केंद्र बनाया गया है। 18 जुलाई को पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं दूसरी पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


19 जुलाई को पहली पाली में क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर तथा दूसरी पाली में लॉ ऑफ इवीडेंस की परीक्षा होगी। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 11 मई को घोषित किया गया था।  प्रारंभिक परीक्षा में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 260 अभ्यर्थी सफल हुए थे। एपीओ के 17 पदों के लिए हुई भर्ती के लिए 45311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, इनमें से 18782  प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा की तिथि 16 मई तय की गई थी, लॉकडाउन के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध 
परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश प्रवेशपत्र एवं अनुदेश डाउनलोड कर प्रवेशपत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो मुद्रित नहीं हैं, वे अपने दो फोटो एवं आईडी प्रूफ साथ लेकर परीक्षा केंद्र आएंगे। उधर, आयोग के सूत्रों का कहना है कि एपीओ के पदों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले अगर नए पदों का अधियाचन आता है तो उन पदों को इसमें शामिल कर लिया जाएगा।

सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए 45 हजार 311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस हिसाब से एपीओ के एक पद पर 2665 अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें