अचकवापुर गांव में इंद्रजीत का शव पहुंचने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
इंद्रजीत पुत्र देवतादीन सहसों स्थित कॉलेज से एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही अपना दल (एस) विधिक मंच, गंगापार से भी जुड़ा था। रविवार सुबह सात बजे के करीब इंद्रजीत खेत की जुताई के लिए किराये पर ट्रैक्टर लाने के लिए घर से निकला था। बहन प्रीतिका ने बताया कि इसी दौरान पड़ोसी सर्वेश ने घर पर आकर भाई इंद्रजीत को पूछा।
उसने बताया कि वह ट्रैक्टर लेने खेत की तरफ गए हैं तो वह भी उधर ही चल दिया। आरोप है कि रास्ते में ही मिलने पर उसने पिस्टल से सिर में गोली मारकर इंद्रजीत की हत्या कर दी। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस इंद्रजीत को लेकर सोरांव सीएचसी पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इंद्रजीत पटेल। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।