फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी को पूजा नहीं, बराबरी का हक मिले : जस्टिस विजय लक्ष्मी

Tue, 09 Apr 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विजय लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत आयोजित महिलाओं के कानूनी अधिकार विषयक संगोष्ठी की मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने कहा कि महिलाओें को पूजने की नहीं, उनके अधिकार देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में स्त्री को शक्ति या देवी के रूप में पूजा जरूर जाता है मगर, जब उनको बराबरी का हक देने की बात आती है तो समाज का रुख दोहरा हो जाता है।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन की विशिष्टि अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि नंदा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम कानून बने हैं मगर उनका सही तरीके से अनुपालन कराना जरूरी है।

आयोजन की अध्यक्षता कर रहे स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए के जज पवन तिवारी ने कहा कि नारी समाज की आत्मा है। उसके बिना समाज पूर्ण नहीं हो सकता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या गिरी ने कहा कि महिलाओं को अधिकार दिलाने में अधिवक्ता सहयोग दें।
विज्ञापन


संगोष्ठी को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, केबी तिवारी, भगवत प्रसाद पांडेय, मंत्री बऊ मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि को महिला वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतंधरा मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ऋतंधरा द्वारा लिखित काव्य संग्रह का मुख्य अतिथि ने विमोचन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रमणि ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अपराजिता अभियान के तहत सभी को नारी गरिमा अक्षुण्य रखने की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह, सारंगी शुक्ला, दिव्या सिंह के अलावा प्रतिभा, गायत्री, निर्भय, पद्मा श्रीवास्तव, निशा, संध्या, आभा, सरिता, अर्पिता, मंजू, श्वेता, नीता, पूजा, योगमाया, शिमला, मीनू, शबनम, सोनी, दीपा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, हरिसागर मिश्र, राजेंद्र मिश्र, अरुण पांडेय, बार कौंसिल सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा, गोपाल सिंह, सुनील पांडेय, प्रमोद सिंह नीरज, सुशील यादव, मनीष खन्ना, केबी सिंह, देवेश शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्र, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवीन सिन्हा, राकेश दुबे, अरुण उपाध्याय सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें