फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : निर्माण से पहले ही अलोपीबाग फ्लाईओवर हुआ वनवे, परेड मैदान की ओर वाहन किए गए डायवर्ट

Sat, 21 Sep 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ से पहले जीटी जवाहर और हर्षवर्धन चौराहे पर आवागमन पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके लिए नए फ्लाईओवर के साथ कई अन्य निर्माण कराए जा रहे हैं। पुराने के समानांतर बन रहे नए फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर में पूरा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
अलोपीबाग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलोपीबाग फ्लाईओवर के निर्माण के बाद आवागमन पूरी तरह से वनवे हो जाएगा। अभी दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है लेकिन इस बाबत प्रयोग शुरू हो गया है। शुक्रवार को बैरिकेडिंग करके झूंसी से आने वालों वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर चढ़ने से रोक दिया गया। इसको परेड मैदान की तरफ से जीटी जवाहर के पास लाया गया।

विज्ञापन


महाकुंभ से पहले जीटी जवाहर और हर्षवर्धन चौराहे पर आवागमन पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके लिए नए फ्लाईओवर के साथ कई अन्य निर्माण कराए जा रहे हैं। पुराने के समानांतर बन रहे नए फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर में पूरा होने की बात कही जा रही है। नवंबर में ही जीटी जवाहर तथा हर्षवर्धन चौराहे के चौड़ीकरण का काम भी पूरा होगा। इसके बाद नैनी और झूंसी की तरह से आने-जाने वाहनों को अलग-अलग मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

इसके तहत झूंसी की ओर से शहर आने वालाें को फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ना होगा। उन्हें इसके नीचे से होते हुए जीटी जवाहर या हर्षवर्धन चौराहे से मुड़ना होगा। यदि फ्लाईओवर पर चढ़े गए हैं लेकिन बालसन या महात्मा गांधी मार्ग की तरफ जाना है तो फिर फ्लाईओवर से उतरकर वापस आना होगा।
विज्ञापन


झूंसी से आने वाले वाहन नैनी या बैरहना जाने के लिए नए फ्लाईओवर का उपयोग करेंगे। इसी तरह से नैनी से आने वालों को झूंसी जाने के लिए वर्तमान में चालू फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना होगा। शहर में फ्लाईओवर के अलावा नीचे से भी जा सकेंगे।

विज्ञापन

15 मिनट के सफर को तय करने में लगता है एक घंटा, जाम के इंतजाम नाकाफी

15 मिनट के सफर को तय करने में एक घंटा लग रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार अधिकारियों ने बैठक कर कार्य योजना बनाई लेकिन सबकुछ नाकाफी साबित हो रहा। यह बातें मेडिकल चौराहे के जाम में फंसे लोगों की जुबान पर थीं। उनका कहना था कि सुबह-शाम के जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस के पास कोई खास इंतजाम नहीं है। रोज शहर के मुख्य चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी ही रहती है।

शुक्रवार सुबह से ही मेडिकल और अलोपीबाग चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। उमसभरी गर्मी और धूप में वाहन रेंगते रहे। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेडिकल चौराहे पर चौतरफा जाम लग गया। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने के लिए पसीने बहाते रहे। अलोपीबाग में भी जाम की यही स्थिति रही। इसके अलावा देर शाम जाम के कारण जानसेनगंज में भी गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

स्कूल में छुट्टी के बाद सड़कों पर लग रहा जाम

स्कूली बच्चों की छुट्टी के बाद भी सड़कों पर भीषण जाम लग जाता है। यातायात अधिकारी दावा करते हैं कि जाम से छुटकारा दिलाने के लिए स्कूलों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। लोग कह रहे हैं इसका कोई खास असर दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें