दोनों सिगरेट पी रहे थे तभी वहां दो युवक पहुंचे। इनमें से एक बाइक जबकि दूसरा कार से आया था। दोनों शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने भी दुकान से सिगरेट खरीदी। इसी दौरान उनमें से एक जबरन अमित से उलझ गया। घूरने का आरोप लगाकर वह गालीगलौज करने लगा। अमित व उसने विरोध किया तो असलहा निकाल लिया और गोली चला दी। गोली लगते ही अमित जमीन पर गिर पड़ा तो वह दहशत में आ गया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। अफसरों ने पूछा कि उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी तो उसने बताया कि वह डर गया था।
अरैल, सब्जी मंडी मोहल्ले के हैं हमलावर
सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि इनमें से एक अरैल जबकि दूसरा सब्जी मंडी के पास का रहने वाला है। जिसके बाद शाम को उन्हें हिरासत में ले लिया गया। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी। पुलिस दोनों के वाहनों के जरिए और सीसीटीवी फुटेज से उन तक पहुंची।