फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पावर प्लांट से प्रदूषण व किसानों की बर्बादी का आरोप

Wed, 27 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संघ ने पीपीजीसीएल बारा पावर प्लांट पर प्रदूषण फैलाने और किसानों की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा। प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ग्राम प्रधान गुलाब सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्लांट से निकलने वाला राखड़ युक्त पानी लोनी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे कपारी, जोरवट, पगुवार, गोबरा और कल्याणपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जहरीले पानी से फसलें बर्बाद हो रही हैं और क्षेत्र में दमा, टीबी व कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रधान संघ ने बताया कि करीब 50 गांव राखड़ और धुएं से प्रभावित हैं। ज्ञापन में सीएसआर फंड के तहत विकास कार्य न होने और कपारी गांव में फ्लाई ऐश तालाब से पिछले कई वर्षों से हो रहे रिसाव का मुद्दा भी उठाया गया। प्रधान संघ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर किसानों और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें