उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2016 में अनियमितता का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के कौशल सिंह का कहना है कि आयोग ने मूल विज्ञापन में परिवर्तन कर माइनस मार्किंग लागू की। रिवाइज आंसर-की एवं कटऑफ भी नहीं जारी किया। ऐसे में लग रहा है कि परीक्षा में अनियमितता हुई है। इस परीक्षा को दोबारा कराने के लिए भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा की ओर से याचिका दाखिल की गई है।
अवनीश पांडेय प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने
प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की वर्चुअल बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति के कई सदस्यों के चयन हो जाने और कुछ सदस्यों के दूसरे कार्यों में व्यस्तता के चलते समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शांतनु पांडेय एवं महासचिव सावन दुबे ने पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के नए अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष शांतनु राय ने अवनीश पांडेय के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की।