फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, अनशन पर बैठे सभी छात्र अस्पताल में भर्ती

Sat, 26 Feb 2022 07:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद उच्च स्तरीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है। कमेटी के सदस्यों से वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग की थी और छात्र चाहते थे कि इस पर तुरंत निर्णय भी लिया जाए।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि के छात्र ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। वहीं, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ऐसे में अनशन की जगह अब बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर निर्णय आने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद उच्च स्तरीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है। कमेटी के सदस्यों से वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग की थी और छात्र चाहते थे कि इस पर तुरंत निर्णय भी लिया जाए। हालांकि, वार्ता के चार दिन बाद कमेटी ने कुलपति को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

 


 

 

विश्वविद्यालय बंद होने के कारण दो मार्च या उसके बाद ही छात्रों की मांगों पर कोई निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। वहीं, छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन चाहे तो उनकी मांगों पर तुरंत निर्णय ले सकता है, लेकिन जानबूझकर छात्रों की मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन

 


छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर एक मार्च तक कोई निर्णय नहीं लिया गया तो दो मार्च से विश्वविद्यालय खुलने के बाद बड़ा आंदोलन होगा और इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन पर होगी। छात्रों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब बीएचयू और दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षाएं हो सकती हैं तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराने में क्या दिक्कत है।

 

 

 

छात्रों कहा कि यह लड़ाई उनके भविष्य को बचाने की है। वे उम्मीद की लौ को बुझने नहीं देंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। कैंडल मार्च में सत्यम कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, सुनील केसरवानी, अमन शुक्ला, अजय यादव सम्राट, जयराज सिंह, स्मृति सिंह, शालू, प्रिया, अदिति, हर्षित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें