कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालय 10 जनवरी से बंद हैं। विश्वविद्यालय के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में चल रही थी, लेकिन कॉलेज बंद हो जाने के बाद प्रवेश प्रक्रिया अब ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है।
तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि ) और उसके संघटक महाविद्यालय 23 जनवरी तक बंद हैं। इन परिस्थितियों में संघटक महाविद्यालयों ने स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में ऑफलाइन दाखिले अटके हुए हैं। प्रवेश शुरू करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन एक-दो दिनों में कोई निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालय 10 जनवरी से बंद हैं। विश्वविद्यालय के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में चल रही थी, लेकिन कॉलेज बंद हो जाने के बाद प्रवेश प्रक्रिया अब ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीजी प्रवेश की ऑफलाइन प्रक्रिया को अब ऑनलाइन मोड में परिवर्तित कर दिया गया है, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया अभी तक ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के साथ सत्र भी पिछड़ रहा है। अगर प्रवेश प्रक्रिया अटकी रही तो मौजूदा सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं समय से आयोजित नहीं कराई जा सकेंगी और अगला सत्र भी प्रभावित रहेगा। इन परिस्थितियों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।