फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : घूस मांगने का वीडियो वायरल होने पर यूजीसी ने मांगा जवाब

Fri, 23 Jul 2021 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • विवि में संविदा भर्ती के लिए घूस मांगने के लगाए गए थे आरोप
  • यूजीसी ने दिए निर्देश, शिकायतकर्ता को भी दी जाए जवाब की प्रति
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में संविदा भर्ती में रिश्वत मांगे जाने का वीडियो एवं ऑडियो वायरल होने के मामले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इविवि से जवाब मांगा है। हालांकि इस साल मार्च में यह मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपों को खारिज कर दिया था। वहीं, भर्ती करने वाली एजेंसी की ओर से ऑडियो एवं वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने विभिन्न प्रकार के 219 पदों पर संविदा भर्ती के लिए टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन किया था। एजेंसी ने भर्ती के लिए मार्च में विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में साक्षात्कार का आयोजन किया। इस दौरान खुद को इसी एजेंसी को प्रतिनिधि बताकर कुछ लोगों का अभ्यर्थियों से भर्ती के लिए घूस मांगने का ऑडियो एवं वीडियो वायरल कर दिया गया। ऑडियो और वीडियो सिविल लाइंस स्थित एक एजेंसी के कार्यालय में बनाया गया था। 
इस वीडियो में कुछ लोग खुद को भर्ती करने वाली एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर घूस मांग रहे थे और इसके बदले अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का दावा भी कर रहे थे।

 

घूस मांगने वालों ने यह भी दावा किया था कि रकम का कुछ हिस्सा इविवि के दो अफसरों तक पहुंचाया जाएगा। ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यूजीसी ने अब इविवि प्रशासन को पत्र जारी करते हुए जवाब मांगा है और इसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

पीआरओ बोलीं

इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि ‘यूजीसी को पत्र का जवाब भेजा जा रहा है। इस संदर्भ में पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि वायरल वीडियो के सभी तथ्य मनगढ़ंत और झूठे हैं। यह विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। पिछले वर्षों की भांति मैन पावर सप्लाई के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन  ई-टेंडर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ सभी सरकारी नियम-कानून का पालन करते हुए किया गया था।

इविवि प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन 367वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अजय यादव सम्राट ने इविवि प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि यूजीसी ने जवाब की एक प्रति अजय को देने के निर्देश भी जारी किए हैं, लेकिन इविवि प्रशासन जवाब नहीं दे रहा है। विश्वविद्यालय मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। इस मौक के पर राहुल पटेल, नवनीत यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, मसूद अंसारी, सत्येंद्र यादव, शिव शंकर सरोज, अजय राज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें