छात्रसंघ भवन के पास स्थित मुख्य गेट कई दिनों से नहीं खुल रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन उसमें ताला लगा रखा है। इसी बीच बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गेट की मरम्मत का काम लगाया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ भवन के पास स्थित मुख्य गेट की मरम्मत, कुंडी और लोहे की चादर लगाने के लिए बुधवार की रात में काम लगाया गया। इससे छात्रों के बीच गेट को स्थायी रूप से बंद करने की चर्चा फैल गई। हालांकि, इविवि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गेट को स्थायी रूप से नहीं बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रसंघ भवन के पास स्थित मुख्य गेट कई दिनों से नहीं खुल रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन उसमें ताला लगा रखा है। इसी बीच बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गेट की मरम्मत का काम लगाया गया। इससे छात्राें में अफवाह फैल गई कि गेट को स्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। इसे लेकर वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह का कहना है कि गेट स्थायी रूप से बंद नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर उसे खोला जा सकेगा। उनका कहना है कि गेट एक तरफ से झुक गया है।
इसके अलावा गेट के बीच से कुत्ते परिसर में घुस जाते हैं। इसकी वजह से गेट में चादर लगाया गया है। इसके अलावा गेट में नीचे की तरफ कुंडी भी लगाई गई है। ताकि, गेट बंद होने पर झुकने न पाए। उनका कहना है कि अब तक गेट में ताला लगाने के लिए लोहे की जंजीर का उपयोग किया जाता रहा लेकिन अब उसमें कुंडी लगा दी गई है।