फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाएंगे छात्र, बड़ा आंदोलन करने की तैयारी

Sat, 19 Oct 2024 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली, कुलपति की अवैध नियुक्ति और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कई छात्रनेताओं ने बिगुल फूंक दिया है। दीपावली के पहले बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी इविवि के छात्रनेता अजय पांडेय ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते छात्रनेता अजय पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली, कुलपति की अवैध नियुक्ति और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कई छात्रनेताओं ने बिगुल फूंक दिया है। दीपावली के पहले बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी इविवि के छात्रनेता अजय पांडेय ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रसंघ बहाली समेत अन्य मुद्दों को लेकर तमाम छात्र संगठनों मिलकर एक नया संगठन छात्रसंघ बहाली मोर्चा का गठन किया गया है। इस मोर्चे के बैनर तले छात्र अपनी मांगों को मनवाने के लिए विवि प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार, छात्राओं की मूलभूत समस्याओं, प्रोफेसरों की अवैध नियुक्ति, पठन पाठन, छात्रावासों में व्याप्त समस्याओं आदि को लेकर छात्र मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाएंगे। इसके बाद दीवाली के पहले बड़ा आंदोलन करने की तैयारी जा रही है। इसके लिए डेलीगेसी, छात्रावासों और कैंपस में छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। 

कहा कि जब शिक्षक संघ हो सकता है कर्मचारी संघ हो सकता है तो छात्रसंघ क्यों नहीं हो सकता। इलाहाबाद विवि में 2018 से छात्रसंघ बंद कर दिया गया है। छात्रों के साथ अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें