फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रयागराज के रवींद्र कुशवाहा फिर चुने गए राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य, कलाकारों ने जताई खुशी

Sat, 19 Oct 2024 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चित्रकला विषय की मास्टर डिग्री (एमए पेंटिंग) खुलवाने वाले और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली उत्तर-प्रदेश सरकार के यूपी बोर्ड के सर्व शिक्षा अभियान के तहत एनसीईआरटी पैटर्न पर कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की 40 किताबों का चित्रण करने वाले कुशवाहा के नाम ढेरों उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
रवींद्र कुशवाहा, जाने-माने चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के वरिष्ठ चित्रकार रवींद्र कुशवाहा को राज्य ललित अकादमी का फिर से सदस्य बनाया है। उनको पुन: सदस्य चुने जाने पर कलाकारों ने प्रसन्नता जताई है। कुशवाहा ने भी राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चित्रकला विषय की मास्टर डिग्री (एमए पेंटिंग) खुलवाने वाले और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली उत्तर-प्रदेश सरकार के यूपी बोर्ड के सर्व शिक्षा अभियान के तहत एनसीईआरटी पैटर्न पर कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की 40 किताबों का चित्रण करने वाले कुशवाहा के नाम ढेरों उपलब्धियां हैं।

विज्ञापन


कलाकार रवींद्र कुशवाहा ने प्रयागराज में कला के प्रचार प्रसार के लिए राज्य ललित कला अकादमी की एक क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी, दो-दो राष्ट्रीय चित्रकार शिविर, तीन-तीन ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला तथा उसमें बने चित्रों की शानदार कला-प्रदर्शनियां आयोजित कर प्रयागराज तथा देशभर के कलाकारों को प्रोत्साहित भी किया है। कला के उन्नयन के लिए बैचलर ऑफ फाइन आर्ट के लिए क्रिएटिव आर्ट भाग-1 और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के लिए क्रिएटिवआर्ट (लक्ष्य ) भाग-2 कला की पुस्तकें लिखीं जो विश्वविद्यालय स्तर के कला विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहीं हैं।

वह वरिष्ठ कवि भी हैं। उनकी कविता की पुस्तक रोटी साहित्य जगत की सेवा में प्रस्तुत है। कला जगत में रवींद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैंकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है, इसलिए सरकार ने रवींद्र कुशवाहा की कला संवर्धन पर विश्वास जताते हुए पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है। रवींद्र कुशवाहा को अकादमी का सदस्य बनाए जाने पर पूरे देश से बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूरे देश के कलाकारों में खुशी का माहौल है रवींद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश सरकार का के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है और इसको जनता का आशीर्वाद और प्यार माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें