विवि प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना
सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्र ऑफलाइन परीक्षाएं कराए जाने का फैसला वापस लिए जाने की मांग पर अड़े थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और छात्रों से बात की, लेकिन छात्र इविवि प्रशासन के अफसरों से मिलना चाहते थे।
इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार और सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। कुछ ही देर में परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह भी छात्रों के बीच पहुंचे।
छात्रों को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाएगा और जो भी निर्णय होगा, दो से तीन दिनों के भीतर छात्रों को उससे अवगत करा दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी नारेबाजी जारी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर वहां से लौट गए और छात्रों ने भी कुछ देर बाद घेराव समाप्त कर दिया।