इविवि प्रवेश: बीएफए का कटऑफ जारी, चार दिसंबर को होगा प्रैक्टिकल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 24 नवंबर से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शुक्र वार को बीएफए में प्रैक्टिकल के लिए कटऑफ जारी किया गया। बीपीए/ बीएफए प्रवेश कोआर्डिनेटर प्रो. संजय श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार दिसंबर को सुबह साढ़े नौ से ग्यारह बजे तक और 11 से साढ़े बजे तक मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में प्रैक्टिकल होगा।
इसके लिए जारी कटऑफ के अनुसार सभी वर्ग के 144 या इससे अधिक, ओबीसी वर्ग के 121 या इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 110 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 103 या इससे अधिक अंक वालों को प्रैक्टिकल के लिए बुलाया गया है। वहीं, एसटी, पीएच, पाल्य और स्पोर्ट कोटे के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
बीएससी गणित में 121 ने लिया प्रवेश
इविवि में दाखिले का क्रम जारी है। शुक्रवार को बीएससी गणित में पहले दिन 121 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश के कोआर्डिनेटर प्रो. केएन उत्तम ने बताया कि 26 नवंबर को सभी वर्ग 184 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 121 ने प्रवेश लिया है।
वहीं बीकॉम में दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सभी वर्ग के 169 या इससे अधिक अंक, एससी वर्ग के 131 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। कोआर्डिनेटर प्रो. आरके सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी वर्ग में 37, एससी में 90 और एसटी वर्ग के 5 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। यानी कुल 132 ने प्रवेश लिया।
आज की कटऑफ
बीकॉम: ओबीसी वर्ग के 160 या इससे अधिक, एससी 128 या इससे अधिक और एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी।
बीएससी गणित: सभी वर्ग के 174 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी।
एसपीएम में कल की कटऑफ
श्यामा प्रसाद मुखर्जी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रमेश सिंह के अनुसार 29 नवंबर को बीएससी बायो में 160, मैथ में 150, बीए में 160 बीकॉम में 150 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया है।
ईश्वर शरण में 30 से होगा प्रवेश, कटऑफ जारी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार नए शैक्षिक सत्र में दाखिला 30 नवंबर से शुरु होगा। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी कॉलेज के वेबसाइट पर है। पहले दिन बीकॉम में प्रवेश होगा। सभी वर्ग के 160 या इससे अधिक एवं एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।