फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : NRI अभ्यर्थियों पर बिचौलियों की नजर, AU ने किया स्पष्ट, सीधे आवेदन करें अभ्यर्थी

Mon, 04 Sep 2023 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Allahabad University Admission 2023-24 : इविवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि किसी भी बिचौलिये या तीसरे व्यक्ति के माध्यम से आवेदन न करे। अगर ऐसा किया तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इविवि के हर विभाग में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीए 20-20 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2023-24 से पहली बार विदेशी छात्र कोटा में भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) कार्डधारक, अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और एनआरआई पाल्यों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों पर बिचौलियों की नजर भी है, जो प्रवेश दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली करने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि किसी भी बिचौलिये या तीसरे व्यक्ति के माध्यम से आवेदन न करे। अगर ऐसा किया तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इविवि के हर विभाग में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीए 20-20 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इनमें ओसीआई और एनआरआई अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने से बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों से सीधे ईमेल पर मांगे गए हैं आवेदन

अभ्यर्थियों से सीधे ईमेल पर आवेदन मांगे गए हैं। इविवि में प्रवेश दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले बिचौलिये ऐसे अभ्यर्थियों पर नजर गड़ाए हुए हैं। हालांकि, इविवि प्रशासन ने पहले ही अभ्यर्थियों को सचेत कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार प्रो. विष्णु प्रभाकर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी प्रवेश के लिए किसी तीसरे पक्ष, एजेंटों, प्रवेश सेवा फर्मों का उपयोग न करें।

विश्वविद्यालय ने किसी एजेंसी, व्यक्ति या एजेंट को अपनी ओर से कार्य करने या भावी छात्रों से कोई शुल्क लेने के लिए अधिकृत नहीं किया है। बिचौलियों या तीसरे पक्ष के माध्यम से कोई आवेदक अगर पूछताछ करता है तो इस पर विचार नहीं किया जाएगा और उसके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें