फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : स्नातक प्रवेश के लिए परीक्षा 15 जुलाई से, एनटीए ने जारी किया कार्यक्रम

Thu, 23 Jun 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से देश के 86 विश्वविद्यालयों में एक साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें इविवि एवं इसके संघटक कॉलेज भी शामिल हैं। इनमें 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 13 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और 18 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इविवि एवं संघटक कॉलेजों में पहली बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक में दाखिले होंगे। इससे पूर्व इविवि प्रशासन अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित करता था। 

विज्ञापन



इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से देश के 86 विश्वविद्यालयों में एक साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें इविवि एवं इसके संघटक कॉलेज भी शामिल हैं। इनमें 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 13 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और 18 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।


परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए एक मौका भी दिया गया है, जिसके अनुसार अभ्यर्थी 23 जून को सुबह नौ बजे से 24 जून को रात 11.50 बजे तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। स्नातक में दाखिले के लिए 950804 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर के 554 शहरों और देश के बाहर 13 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन



बीएससी गृह विज्ञान का रिजल्ट जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएससी गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार परीक्षा अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं और 27 जून तक गृह विज्ञान विभाग से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।


राज्य विवि की परीक्षा में पकड़े  गए तीन नकलची
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को तीन परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।  प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के विभिन्न केंद्रों पर तीन पालियों में हुई परीक्षा के लिए 26915 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5187 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें