फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दुकानदार की मौत

Fri, 01 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 यमुनापार में कचरी पावर प्लांट के पास बृहस्पतिवार शाम बेकाबू ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


मेजा के रामनगर का अशोक कुमार केशरी (55) घर पर ही दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को वह मेजा के ब्रजेश सिंह (33) साथ बाइक से शहर आया था। शाम को घर लौट रहा था। करछना में कचरी पावर प्लांट रेलवे क्रासिंग के पीछे से बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अशोक बाइक से छिटक कर दूर गिरे। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ब्रजेश गंभीर रूप से घायल है।

करछना पुलिस ने घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं हादसे में अशोक के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। नए साल के  पूर्व संध्या पर दु:खभरी खबर सुनकर घरवालों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें