फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की तोड़ शातिरों ने सवा दो लाख उड़ाए

Fri, 01 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस लाइन के सामने स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने बुधवार को शातिरों ने पीएचक्यू में रहने वाले एक फालोअर की बाइक की डिक्की तोड़ कर सवा दो लाख रुपये उड़ा दिए। बाइक की डिक्की पर फालोअर की नजर पड़ी तो परेशान हो गया। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ के बाद कुछ पता नहीं चला तो मामले की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीएचक्यू में रहने वाले तेज बहादुर गिरी फालोअर हैं। उनका खाता पुलिस लाइन के सामने एसबीआई मुख्य शाखा में है। बुधवार दोपहर वह बाइक से बैंक से रकम निकालने गए थे। बैंक से दो लाख बीस हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह किसी काम से पास स्थित दुकान पर चले गए। दो मिनट बाद लौटे देखा कि उनकी बाइक की डिक्की टूटी है। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 तब मामले की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आशंका है कि बदमाश तेज बहादुर के पीछे बैंक से ही लग गए थे। इसके बाद मौका पाकर रकम उड़ाकर भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें