फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPMLA COURT PRAYAGRAJ : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप तय

Tue, 31 Aug 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आगरा जेल में बंद भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट ने रंगदारी मांगने के एक मामले में मिश्र के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही से निर्वाचित बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने  रंगदारी मांगने का आरोप तय कर दिया है। आरोप पढ़कर सुनाए जाने के बाद विजय मिश्र ने इससे इनकार किया और परीक्षण कराए जाने की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों को पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


आरोप विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पत्रावली पर उपलब्ध कागजातों लोक अभियोजक राजेश गुप्ता वीरेंद्र कुमार सिंह तथा विजय मिश्र के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनकर तय किया। अदालत ने आरोप में लिखा कि वर्ष 2020 में विजय मिश्र ने आपराधिक साजिश करके अवनीश मिश्र सभासद वार्ड नंबर 13 विंध्याचल व उसके परिवार से रंगदारी में 15 लाख रुपये दिए जाने की मांग कर उन्हें मृत्यु के भय में डाला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें