प्रबंध समिति की ओर से दाखिल की गई थी याचिका
याचिकाकर्ता एसकेएम इंटर कॉलेज तहसील कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद की प्रबंधक समिति है। समिति का संचालन प्रबंधक अवधेश मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है।
प्रतिवादी संख्या आठ ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ डीएम फर्रुखाबाद से शिकायत की थी कि प्रबंधक ने शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंककर अवैध ढंग से एसकेएम इंटर कॉलेज की मान्यता ले ली। जबकि उक्त भवन व भूमि पर पूर्व में सनराइज पब्लिक स्कूल की प्राइमरी की मान्यता ली जा चुकी है।
उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिनांक 19 सितंबर 2020 को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की व आदेशित किया की नियमानुसार जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाए।