फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad highcourt: आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई

Wed, 26 Jan 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। सीबीआई ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया था। आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की तरफ से जवाबी हलफनामे दाखिल किए जा चुके हैं। अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने दिया है।
विज्ञापन



याची की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी और सीबीआई की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश और संजय कुमार यादव बहस कर रहे हैं। आनंद गिरि पर महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। निचली अदालत आनंद की जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर चुकी है। इसके खिलाफ आनंद गिरि ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें