फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट: डेट फिक्स मुकदमों की सूची के प्रकाशन में बदलाव

Thu, 24 Jun 2021 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए लगने वाले मुकदमों की पूरक व अतिरिक्त सूची के प्रकाशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ऐसे मुकदमों, जिनमें सुनवाई की अगली तिथि तय की गई है (डेट फिक्स है) उनकी सूची एक दिन पहले कार्य दिवस की शाम को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए लगने वाले मुकदमों की पूरक व अतिरिक्त सूची के प्रकाशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ऐसे मुकदमों, जिनमें सुनवाई की अगली तिथि तय की गई है (डेट फिक्स है) उनकी सूची एक दिन पहले कार्य दिवस की शाम को जारी की जाएगी। अभी तक पूर्व निर्धारित तिथि वाले मुकदमों की सूची सुनवाई के ही दिन सुबह जारी की जाती थी। इससे वकीलों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए दाखिल मुकदमे पूर्ववत प्रकाशित होते रहेंगे। ये मुकदमे दाखिले के तीसरे दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होते है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने सभी पीठ सचिवों को निर्देश दिया है कि वह ऐसे मुकदमों की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रधान पीठ सचिव को भेजेंगे और प्रधान पीठ सचिव एक संयुक्त सूची तैयार करेंगे जो सुनवाई तिथि  के कार्य दिवस की पूर्व संध्या पर पूरक सूची या अतिरिक्त सूची में प्रकाशित की जाएगी। यह व्यवस्था तीन जून 21 को जारी निर्देशों  को संशोधित करते हुए लागू की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें