कैंट थाना क्षेत्र में स्थित मंगलम पेट्रोल पंप का सेल्समैन 56 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप मालिक ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
कैंट थाना क्षेत्र में स्थित मंगलम पेट्रोल पंप का सेल्समैन 56 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप मालिक ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। बरेठी उतरांव के रहने वाले बालकृष्ण पांडेय का कैंट थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप है। न्यू कटरा का रहने वाला कैलाश चंद्र जायसवाल पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था।
विज्ञापन
उसकी ड्यूटी शाम साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक थी। 18 मई की सुबह वह रात भर का पूरा हिसाब तकरीबन 56 हजार रुपये लेकर लेकर लापता हो गया। मोबाइल भी बंद बता रहा था। बालकृष्ण ने उसके घर पर पता लगाया। वहां बताया गया कि वह घर आया ही नहीं। काफी दिनों तक खोजबीन होती रही। छह जून को कैलाश चंद्र के खिलाफ धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।