दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान में टॉस जीत कर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 237 (हर्षित तिवारी 77 रन) बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दौलत हुसैन बी की टीम 26 ओवर में 183 रन बनाकर आउट हो गई। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा तिवारी ने चार विकेट झटके।