फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : वाराणसी रूट की सभी ट्रेनों का होगा रामबाग और झूंसी में ठहराव, रेलवे चलाएगा 20 स्पेशल ट्रेनें

Thu, 11 Jan 2024 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी तैयार की है। इसके तहत 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रमुख स्नान पर्वों को छोड़कर शेष सभी दिन इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव झूंसी और दारागंज रेलवे स्टेशनों पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
झूंसी रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले का लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने इस बार विशेष तैयारी की है। रेलवे ने तय किया है कि इस बार माघ मेले के सभी प्रमुख स्नान पर्व के दौरान वंदे भारत छोड़कर प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड पर चलने वाली सभी ट्रेनों का प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी स्टेशन पर ठहराव होगा। इतना ही नहीं माघ मेले के सभी स्नान पर्व पर रेलवे द्वारा 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने बुधवार को जारी कर दी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की बात करें तो स्नान पर्व पर कुल आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन पहले प्रयागराज रामबाग से होगा। पूर्व में स्पेशल ट्रेनें झूंसी से चलाने की तैयारी की गई थी। फिलहाल प्रयागराज रामबाग से माघ मेले के स्नान पर्व के दौरान भटनी, वाराणसी एवं गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगी। वहीं उत्तर रेलवे भी लखनऊ, अयोध्या रूट पर आठ स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे भी चार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इनका संचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर और मानिकपुर रूट की तरफ होगा। हालांकि उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे द्वारा भीड़ के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इसलिए अभी उसकी समय सारिणी जारी नहीं होगी।

विज्ञापन

प्रयागराज रामबाग से इन ट्रेनों का होगा संचालन

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि पर्व पर प्रयागराज रामबाग से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस दौरान गाड़ी संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 14, 24 जनवरी, आठ, 13, 23 फरवरी व सात मार्च को बनारस से रात 10.30 बजे चलकर रात दो बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 05110 के रूप में यही विशेष गाड़ी 15, 25 जनवरी, नौ, 14, 24 फरवरी व आठ मार्च को रामबाग से सुबह 09.25 बजे चलेगी और दोपहर एक बजे बनारस पहुंच जाएगी।

इसी तरह 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 15, 25 जनवरी, नौ, 14, 24 फरवरी व आठ मार्च को बनारस से सुबह 08.00 बजे चलेगी और 11.30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05112 का संचालन 15, 25 जनवरी, नौ, 14, 24 फरवरी व आठ मार्च को रामबाग से शाम 5.10 बजे होगा जो रात 8.45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05113 भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन आठ फरवरी को भटनी से रात 8.45 भजे चलकर रात 3.20 बजे रामबाग पहुंचेगी।

वापसी में 05114 ट्रेन नौ फरवरी को प्रयागराज रामबाग से दोपहर 12.45 बजे चलेगी और शाम 7.45 बजे भटनी पहुंचेगी। 05115 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी आठ फरवरी को गोरखपुर से शाम चार बजे चलेगी और रात 11.50 बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 05116 नौ फरवरी को रामबाग से रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह 05.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इन सभी विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, एसएलआर के दो कोचों यानी कुल 12 कोच रहेंगे।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म दो से होगा प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन से अहमदाबाद जाने वाली एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव कर दिया है। गाड़ी संख्या 22967/22968 प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब सात के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर दो से चलेगी। प्रयागराज से इसकी रवानगी पहले की तरह शाम 6:50 बजे ही रहेगी। वहीं इसके यहां आगमन का समय 4:50 बजे रहेगा। अहमदाबाद एक्सप्रेस का प्रत्येक शुक्रवार को ही आवागमन होता है। 12 जनवरी से यह बदलाव शुरू हो जाएगा। 


प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस निरस्त

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से प्रयागराज-इटारसी एक्सप्रेस को निरस्त किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी 14 से 17 जनवरी और 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 15 से 18 जनवरी 24 तक निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें