लगातार बारिश और जलभराव के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर शनिवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
मौसम विभाग के रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के बीच शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव को देखते हुए जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड के स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
बीएसए ने आदेश में कहा है कि लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।