फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई रूट की ट्रेनें फुल, हवाई किराया भी हुआ महंगा

Mon, 03 Jun 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mumbai local train - फोटो : PTI
विज्ञापन

गर्मी के इस मौसम में मुंबई रूट की ट्रेनों में ज्यादा मारामारी हो गई। इस माह मुंबई रूट की किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा भी  काफी लंबा हो गया है। कुछ में नो रूम भी है। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने की वजह से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का भी किराया बढ़ गया है। सोमवार तीन जून की ही बात करें तो प्रयागराज से मुंबई का विमान से किराया 10 हजार रुपये  से ज्यादा का हो गया है। 

विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियां होने के साथ ही प्रयागराज से सर्वाधिक लोगों की भीड़ मुंबई रूट की ट्रेनों में जा रही है। इलाहाबाद जंक्शन एवं इलाहाबाद छिवकी से मुंबई दुंरतो, फैजाबाद-एलटीटी सुपरफास्ट, कामायनी, रत्नागिरि, महानगरी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, मुंबई मेल आदि ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन, इस माह इन सभी ट्रेनों में जंक्शन, प्रयाग और छिवकी से कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। फ्लेक्सी फेयर होने के बावजूद भी मुंबई दुरंतो में अब कंफर्म टिकट जुलाई माह में ही उपलब्ध है। इसी तरह इलाहाबाद जंक्शन-लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस में भी कंफर्म टिकट आठ जुलाई को उपलब्ध है। यही हाल कामायनी, काशी आदि दूसरी ट्रेनों का है। भोपाल होकर लोकमान्य तिलक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में अगली कुछ तिथियों में नो रूम भी हो गया है।

रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया गया है लेकिन इन ट्रेनों में भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं हो रही है। इस बीच विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-मुंबई उड़ान भी हर रोज यात्रियों से भरकर जा रही है। इस वजह से इंडिगो का भी  किराया बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली कुछ तिथियों में इंडिगो का किराया


तारीख    प्रयागराज से मुंबई    मुंबई से प्रयागराज
तीन जून    10226    8024
चार जून    13113    7423
पांच जून    8693        7423
छह जून    8027        7423
सात जून    7526    7423
आठ जून    7426    7423
नौ जून    8693    7423
दस जून    8693    5801

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें