फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए परीक्षा नियंत्रक के लिए आयोग ने शासन को भेजा पत्र

Mon, 03 Jun 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के जेल जाने से आयोग में परीक्षा संबंधी सभी कार्य ठप हो गए हैं। केवल पूर्व निर्धारित इंटरव्यू का ही आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में यूपीपीएससी की ओर से शासन को पत्र भेजकर नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के लिए अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


आयोग में नए परीक्षा नियंत्रक के आने के बाद ही प्रिंटिंग प्रेसों का नया पैनल तैयार होगा और स्थगित की जा चुकीं सभी परीक्षाओं की नई तिथियों पर भी निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति की जितना विलंब होगा, परीक्षाएं भी उतनी ही प्रभावित होंगी। अंजू कटियार का मोबाइल फोन भी एसटीएफ ने जब्त कर लिया है। उस फोन में मॉडरेटर्स के भी नाम और फोन नंबर थे। इसके अलावा कई अन्य गोपनीय जानकारियां भी थीं, जो केवल परीक्षा नियंत्रक के पास ही होती हैं।

मोबाइल जब्त होने के बाद इनमें से कोई भी जानकारी अब गोपनीय नहीं रह गई है। नए परीक्षा नियंत्रक को भी अब नए सिरे से काम करना होगा और इसमें वक्त लगेगा। ऐसे में आयोग की मंशा है कि नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति जल्द हो जाए ताकि ठप पड़े परीक्षा संबंधी कार्य पुन: शुरू कराए जा सकें। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें