फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के सभी 107 कमरे सील , यहीं रची गई थी उमेश हत्याकांड की साजिश

Mon, 06 Mar 2023 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के सभी 107 कमरे सोमवार को सील कर दिए गए। इनमें कमरा नंबर 36 भी शामिल हैं, जिस पर सदाकत खान का अवैध कब्जा था और इस कमरे में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुस्लिम हॉस्टल सील करने के लिए पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के सभी 107 कमरे सोमवार को सील कर दिए गए। इनमें कमरा नंबर 36 भी शामिल हैं, जिस पर सदाकत खान का अवैध कब्जा था और इस कमरे में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई थी। पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद हॉस्टल को ईद (अप्रैल के तीसरे सप्ताह में संभावित) तक बंद कर दिया गया है। अब नए सिरे से छात्रों को हॉस्टल में कमरे आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन










इविवि एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सोमवार दोपहर ढाई बजे के आसपास कई थानों की फोर्स के साथ मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल पहुंचे। हॉस्टल खाली करने का नाेटिस एक दिन पहले यानी रविवार को ही जारी कर दिया गया था। हॉस्टल में 107 कमरे हैं, जिनमें 210 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। हालांकि, उमेश पाल हत्याकांड के बाद हॉस्टल में पुलिस की कार्रवाई से सहमे ज्यादातर छात्र पहले ही हॉस्टल छोड़कर जा चुके हैं। हॉस्टल में केवल 10 छात्र रह गए थे। अफसरों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उन्हें कमरों से बाहर किया गया।

Prayagraj News : मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल को किया गया सील। - फोटो : अमर उजाला

छात्र अपनी कॉपी-किताबें और जरूरत के अन्य सामान साथ लेकर वहां से चले गए। इसके बाद हॉस्टल के सभी कमरों को सील कर दिया गया। यह कर्रवाई शाम साढ़े सात बजे तक चली। हॉस्टल के अधीक्षक इरफान खान ने बताया कि जो छात्र पहले ही हॉस्टल छोड़कर चले गए थे, उनकी काॅपी-किताबें एवं अन्य सामान कमराें में सुरक्षित हैं। सभी 107 कमरों को सील कर दिया गया है। ईद के बाद हॉस्टल में नए सिरे से छात्रों को कमरे आवंटित किए जाएंगे और जो छात्र वैध रूप से रह रहे थे, उन्हें दूसरे कमरे आवंटित किए जाएंगे।

हॉस्टल छोड़ने के लिए 24 घंटे भी नहीं मिले

हॉस्टल में रह रहे छात्रों को कमरे खाली करने के लिए 24 घंटे का वक्त भी नहीं मिला। अधीक्षक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पांच मार्च को सुबह 11 बजे हॉस्टल अथॉरिटी की मीटिंग में यह फैसला किया गया कि वर्तमान हालात को देखते हुए छह मार्च को सभी छात्र अपने सामान के साथ हॉस्टल खाली कर दें। छह मार्च से हॉस्टल ईद तक बंद रहेगा। छात्रों का कहना है कि यह नोटिस रविवार शाम को लगाया गया और साेमवार दोपहर तक कमरे खाली करा लिए गए।

सामान रखने के लिए भटकते रहे छात्र

हॉस्टल में जो 10 छात्र रहे गए थे, वे अपनी कॉपी-किताबें और अन्य सामान लेकर हॉस्टल से बाहर बाहर तो निकल गए, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि यहां से अब कहां जाएं। एक दिन में किराये का कमरा मिलना भी मुश्किल था, सो किसी ने अपने रिश्तेदार तो किसी ने मित्रों की मदद ली।

विज्ञापन

कमरों के बाहर कहीं बर्तन पड़े तो कहीं कपड़े टंगे

हॉस्टल के कमरों को सील किए जाने के दौरान छात्रावास के गलियाराें में केवल पुलिस फोर्स नजर आ रही थी। इसके अलावा कुछ कमरों के बाहर गलियारे में बर्तन रखे नजर आए या कमरों के बाहर लगी डोरियों पर कपड़े टंगे हुए थे। कुछ कमरों के बार दो पहिया वाहन भी खड़े नजर आए। हॉस्टल के कुछ छात्रों ने बताया कि सदाकत खान की तलाश में पुलिस ने जब छापा मारा था तो उसके बाद अफरातफरी मच गई थी। ज्यादातर छात्र अपने कमरों में ताला लगाकर घर लौट गए। जल्दबाजी में छात्र कमरों के बाहर रखे बर्तन, डोरियों पर टंगे कपड़े, दोपहिया वाहन छोड़कर चले गए।

 

‘पिछले दिनों हुई घटना को हॉस्टल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुछ अवैध छात्रों की संदिग्ध गतिविधियों की वजह से हॉस्टल को खाली कराने का निर्णय लेना पड़ा। हॉस्टल का संचालन कर रहे ट्रस्ट की बैठक में तय हुआ कि हॉस्टल में छात्रों को नए सिरे से कमरे आवंटित किए जाएं और अवैध छात्राें को हॉस्टल से बाहर किया जाए। पुलिस के सहयोग से हॉस्टल के सभी कमरे सील किए गए हैं।’ इरफान खान, अधीक्षक, मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें