फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airforce Day : ग्वालियर, बरेली, हिंडन से उड़ान भर संगम के ऊपर करतब दिखाएंगे लड़ाकू विमान

Sun, 17 Sep 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया एयरफोर्स डे की परेड का आयोजन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के बाहर दूसरी बार किसी शहर में आयोजित हो रहा है। प्रयागराज के आसमान पर पहली बार राफेल भी अपना करतब दिखाएंगे। संगम पर होने वाले एयर शो में 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना 91 वर्ष की हो जाएगी। इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना की तरफ से बसे बड़े फ्लाईपास्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह फ्लाई पास्ट गंगा-यमुना के पवित्र संगम के ऊपर होगा। फ्लाई पास्ट में शामिल होने के लिए लड़ाकू विमान ग्वालियर, बरेली, हिंडन आदि एयर बेस से उड़ान भर यहां अपना करतब दिखाएंगे।

विज्ञापन


बताया एयरफोर्स डे की परेड का आयोजन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के बाहर दूसरी बार किसी शहर में आयोजित हो रहा है। प्रयागराज के आसमान पर पहली बार राफेल भी अपना करतब दिखाएंगे। संगम पर होने वाले एयर शो में 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टर हिस्सा लेंगे। राफेल के साथ यहां एएन -32, एमआइ -17, मिग -29, प्रचंड, मिग -35, आइएल -76, सुखोई-30, एडब्ल्यू एनसी, मिग -29, जुगआर, चिनूक, तेजस, अपाचे और हार्वर्ड एयरक्राफ्ट भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि, वायुसेना की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसके अलावा आकाशगंगा, सारंग और सूर्यकिरण की टीमें भी अपनी प्रस्तुति देंगी। छह अक्टूबर को फाइनल रिहर्सल और आठ अक्टूबर को एयरफोर्स डे पर यह सभी एयरक्राफ्ट अपनी प्रस्तुति देंगे। चर्चा इस बात की भी है कि अगर मौसम खराब रहा तो सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम अपना प्रदर्शन शायद ही कर सके। क्योंकि पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजित एयर शो में खराब मौसम की वजह से सूर्य किरण एयरोबैटिक्स का प्रदर्शन नहीं हो सका था। उधर शहर में भी एयर शो का माहौल बनना शुरू हो गया है। राफेल समेत तमाम लड़ाकू विमान जो लोगों ने टीवी या इंटरनेट आदि में देखे हैं उसे प्रयागराज के आसमान में देखने के लिए आतुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें