रविवार को प्रयागराज-मुंबई उड़ान का किराया 14 हजार को पार कर गया। इस दौरान दिन में कुछ देर के लिए किराया 13395 तक पहुंचा भी, लेकिन शाम तक एक बार फिर से मुंबई का किराया 14280 रुपये तक पहुंच गया।
होली मनाने के बाद ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए लोगों के पास हवाई उड़ान का विकल्प तो है लेकिन उसके महंगे किराये ने मुसाफिरों की राह मुश्किल कर दी है। प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और पुणे जाने वाले विमान की बात करें तो उनका किराया दो गुना से ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को प्रयागराज-मुंबई उड़ान का किराया 14 हजार को पार कर गया। इस दौरान दिन में कुछ देर के लिए किराया 13395 तक पहुंचा भी, लेकिन शाम तक एक बार फिर से मुंबई का किराया 14280 रुपये तक पहुंच गया।
प्रयागराज से मुंबई, पुणे समेत 10 शहरों के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो की हवाई सेवा संचालित है। होली मनाने के बाद अधिकांश लोग रविवार को ही वापस जाना चाह रहे हैं लेकिन तमाम शहरों का किराया 10 हजार रुपये से ज्यादा हो जाने की वजह से लोग परेशान हैं कि वह क्या करें। प्रयागराज से रविवार और सोमवार को मुंबई का किराया 14280 एवं 12390 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली का किराया क्रमश: 12328, 10913, पुणे का किराया 12281, 9081, बंगलुरु का किराया 13457 एवं 12567 रुपये तक हो गया है। 20 और 21 मार्च को रायपुर का किराया भी 12162 और 10692 रुपये हो गया है। इसके अलावा प्रयागराज-देहरादून, प्रयागराज-भोेपाल, प्रयागराज-इंदौर उड़ान का भी किराया छह से दस हजार रुपये के बीच है।