फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश : बंगलादेश के मंदिर में हुई तोड़फोड़ की भाजपाइयों ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के मंदिर में हुई तोड़फोड़ की भाजपाइयों ने की निंदा
विज्ञापन

प्रयागराज। बांग्लादेश के मंदिर में हुई तोड़फोड़ की भाजपाइयों ने निंदा की है। भाजपाइयों ने कहा कि हिंदू धर्म एवं हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे शांति दूत एवं कृष्ण भक्तों पर इस्कॉन मंदिर में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा अचानक हमला कर तोड़फोड़ करने की घटना निंदनीय है। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश में मंदिर में तोड़फोड़ एवं भक्त की हत्या करना यह इस्लामिक कट्टरपंथियों की राक्षसी प्रवृत्ति का परिणाम है। केंद्र सरकार से मांग की कि उक्त घटना की जांच बांग्लादेश सरकार करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर मंदिर और अल्पसंख्यक हिंदुओं को वहां की सरकार सुरक्षा प्रदान करे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें