फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम प्रमुख असदद्दीन ओवैसी 25 सितंबर को आएंगे प्रयागराज

Sat, 11 Sep 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी 25 सितंबर को प्रयागराज दौरे के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी प्रवक्ता अफसर महमूद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक होगी।
विज्ञापन
असदु्द्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के एआईएमआईएम ज्वाइन करने के बाद पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी 25 सितंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। सांसद ओवैसी यहां संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

 

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी 25 सितंबर को प्रयागराज दौरे के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी प्रवक्ता अफसर महमूद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक होगी। इसमें कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही पार्टी को और मजबूत करने पर रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी हुई हैं शामिल
पूर्व सांसद और पांच बार विधायक रहे अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) में गत दिनों लखनऊ में शामिल हुई थीं। प्रयागराज की शहर पश्चिम सीट पर अतीक अहमद का खासा प्रभाव है। वह यहां से खुद पांच बार विधायक रहने के अलावा एक बार अपने भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को भी जिता चुके हैं। अतीक के चुनाव मैदान में आने से सपा के परंपरागत मुस्लिम वोटों में सेंधमारी हो सकती है। चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो 1989, 1991, 1993 में निर्दलीय विधायक रहे अतीक के दम पर ही यहां समाजवादी पार्टी ने जीत का परचम लहराया था। अतीक ने 1996 में बीजेपी के तीरथ राम कोहली को 35099 वोट से हराया था। 2002 में अतीक ने अपना दल के टिकट पर सपा के गोपालदास यादव को 11808 वोट से पराजित किया। वर्ष 1989 से 2002 तक इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं के समीकरण अतीक पर ही टिके रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें