धान की नर्सरी से खर पतवार निकालते किसान दंपती।
- फोटो : अमर उजाला।
रोपाई की मजदूरी 1800 से 2200 रुपया प्रति बीघा
रोपाई के लिए मजदूरों की किल्लत हो रही है। मजदूरों ने अपने दाम भी बढ़ा दिए हैं। मजदूर धान की रोपाई की मजदूरी एक हजार आठ सौ रुपये से दो हजार दो सौ रुपये प्रति बीघा के हिसाब से ले रहे हैं। इससे किसानों को काफी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बड़े काश्तकारों को रोपाई कराने में ही काफी खर्च का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश को देखते हुए रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।