फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजाल अंसारी : गैंगस्टर के मामले में सांसद अफजाल अंसारी के केस में सुनवाई शुरू, कुछ देर में आ सकता है फैसला

Mon, 13 May 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गैंगस्टर एक्ट में मिली चार साल की सजा के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है। इस केस में आज फैसला आ सकता है। 
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर मामले में आज फैसला आ सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से बहस जारी है। अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी भी हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी का राजनीतिक भविष्य इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार को तय करेगा। गैंगस्टर के मामले में मिली चार साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा पर हाइकोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी। फैसला पक्ष में आया तो आखिरी दिन अफजाल गाजीपुर से नामांकन कर सकेंगे।

विज्ञापन


गैंगस्टर मामले में मिली सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के परिजनों की ओर से दाखिल अपील के साथ सजा पर रोक लगाने वाली अपील पर न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह सुनवाई कर रहे हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 14 मई है। 13 से 14 मई तक के 24 घंटे अफजाल अंसारी के राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद अहम हैं।

सोमवार को अदालत ने फैसला पक्ष में सुनाया तो 14 को अफजाल अंसारी गाजीपुर से नामांकन कर सकेंगे। फैसला खिलाफ होने की दशा में नामांकन फंस सकता है। क्योंकि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दो साल से अधिक सजा पाया हुआ व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इस मामले का निस्तारण हाईकोर्ट को 30 जून तक करना हैं। हाईकोर्ट का फैसला आज आ सकता है। इस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें