चार दिन पहले पकड़े जाने का लगाया आरोप
वहीं, दूसरी तरफ मुकेश के पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बेटे को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बीती रात सूचना मिली कि पुलिस की मुठभेड़ में बेटा घायल हो गया है। वहीं, मामले में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि यह आरोप बेबुनियाद है।
आरोपी की हालत स्थिर
आरोपी मुकेश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की हालत स्थिर है। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।