फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth : करवाचौथ के लिए सज गए बाजार, खरीददारी में जुटीं महिलाएं, ब्यूटी पार्लर में चल रही एडवांस बुकिंग

Thu, 17 Oct 2024 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करवाचौथ और उसके बाद दिवाली एवं आने वाले दिनों में सहालग को देखते हुए बाजार में तमाम तरह के साड़ियों की विस्तृत रेंज आई हुई है। ग्लास, पोजिशन प्रिंट साड़ियां भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। साथ ही कांजीवरम और बनारसी साड़ियां हमेशा से सभी की पसंद है।
विज्ञापन
करवा चौथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के बाद अब करवाचौथ को भुनाने के लिए बाजार सज गया है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस बार रविवार 20 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर सड़ियों और लहंगे आदि की दुकानों में खरीदारी शुरू हो गई है। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी काफी महिलाओं ने मेकअप के लिए एडवांस बुकिंग करवा ली है। ज्वैलरी शोरूम में भी डिजाइनर आभूषणों के शोकेस सज गए हैं।

विज्ञापन


करवाचौथ और उसके बाद दिवाली एवं आने वाले दिनों में सहालग को देखते हुए बाजार में तमाम तरह के साड़ियों की विस्तृत रेंज आई हुई है। ग्लास, पोजिशन प्रिंट साड़ियां भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। साथ ही कांजीवरम और बनारसी साड़ियां हमेशा से सभी की पसंद है। करवा चौथ में लाल, पीले और रानी कलर की साड़ियों की अच्छी मांग है।

करवाचौथ पर महिलाएं कुछ दिन पहले से ही खरीदारी शुरू कर देती हैं। सबसे पहले कपड़ों की खरीदारी होती है। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि करवाचौथ पर सबसे पहले लहंगे और साड़ियों की खरीदारी होती है। इसके बाद ही महिलाएं मैचिंग के अनुरूप अन्य सौंदर्य प्रशासन व साजसज्जा की सामग्री खरीदती हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस बार कम बजट में भी बेहतरीन साड़ियां, लहंगे उपलब्ध हैं। मेकअप आर्टिस्ट जया मिश्रा ने बताया कि पर्व के मौके पर काफी महिलाओं ने बुकिंग करवाई है। करवा चौथ के लिए तमाम तरह के पैकेज भी लांच किए गए हैं।

विज्ञापन

सराफा बाजार में भी छाई रौनक

करवाचौथ पर शहर के सराफा बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही तेज हो गई है। रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी का दाम होने के बावजूद लोग आभूषण आदि की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, हल्की ज्वैलरी की मांग बाजार में इन दिनों ज्यादा है। सिविल लाइंस स्थित चड्ढा ज्वैलरी में सोने के आभूषण की बनवाई पर 30 फीसदी की छूट दी जा रही है। छोटे डायमंड सेट की भी मांग बनी हुई है।

अधिकांश लोग 10 से 20 हजार तक की रेंज रिंग, ईयरिंग, लॉकेट आदि खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसी तरह मनमोहन पार्क कटरा स्थित लक्ष्मी ज्वैल्स में भी 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट सोने के आभूषणों की बनवाई पर दिया जा रहा है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि करवाचौथ पर बिछिया, पायल की भी अच्छी बिक्री होती है। चांदी का करवा भी महिलाएं खरीदती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें