फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: पर्व के बाद भीड़ के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Thu, 17 Mar 2022 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 02363 पटना-आनंद विहार का संचालन 24 एवं 27 मार्च की रात 10.20 बजे होगा जो सुबह 5.10-5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दिन में 3.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
train - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के बाद प्रयागराज से विभिन्न शहरों की तरफ जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए  रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का इंतजाम किया गया है। पर्व के बाद दिल्ली के लिए पटना-आनंद विहार, गया-नई दिल्ली एवं मुंबई के लिए जयनगर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

विज्ञापन




दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 02363 पटना-आनंद विहार का संचालन 24 एवं 27 मार्च की रात 10.20 बजे होगा जो सुबह 5.10-5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दिन में 3.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। आनंद विहार से वापसी में गाड़ी संख्या 02362 का संचालन 25 एवं 28 मार्च की रात 11.30 बजे होगा, जो सुबह 9.30-9.35 बजे प्रयागराज एवं शाम 5.30 बजे पटना पहुंच जाएगी।



इसी क्रम में गाड़ी संख्या 02397 गया से नई दिल्ली के लिए 22 और 25 मार्च की सुबह 7.10 बजे चलकर दिन में 12.45-12.50 बज प्रयागराज एवं रात 11.35 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 02398 का संचालन 23 और 26 मार्च की सुबह 8.10 बजे होगा जो शाम 5.50-5.55 बजे प्रयागराज और रात 11 बजे गया पहुंच जाएगी।
विज्ञापन




दूसरी ओर मुंबई के लिए गाड़ी संख्या 05561 जयनगर से 22 और 29 मार्च की रात 11.50 बजे  चलकर अगले दिन दोपहर 1.40-1.42 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05562 लोकमान्य तिलक से 25 मार्च और एक अप्रैल की रात 12.15 बजे चलकर अगले दिन रात 11.00-11.05 बजे प्रयागराज छिवकी और दोपहर तीन बजे जयनगर पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन

होली के एक दिन पहले ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़ 
होली के अवसर  पर घर पहुंचने की होड़ की वजह से बृहस्पतिवार को बाहर से आने वाली ट्रेनों में खूब भीड़ आई। प्रयागराज से आसपास के शहरों में जाने वाले लोगों की वजह से भी ट्रेनों में शाम तक खूब भीड़ दिखी। इस बीच रोडवेज बसों में भी आज हजारों लोगों ने सफर किया। भीड़ की वजह से बसें कम पड़ जाने की वजह से बाद में रोडवेज को अतिरिक्त बसों का भी इंतजाम करना पड़ा।



प्रयागराज जंक्शन पर सुबह तमाम ट्रेनों में जगह न होने की वजह से लोग दिव्यांग एवं महिला कोच में घुस गए।  पूर्वांचल के तमाम शहरों  की ओर  जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को भी खासी मश्क्कत करनी पड़ी।  भीड़ के चलते पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, रीवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के स्लीपर बोगियों की हालत जनरल कोच जैसी हो गई।



एक-एक कोच में क्षमता से तीन गुना यात्री घुस गए। उधर  प्रयागराज जंक्शन पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, जोधपुर आदि रूट से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ आई। दोपहर बाद ही रेलवे स्टेशन परिसर यात्रियों से काफी हद तक खाली हो गया। कमोवेश यही स्थिति रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन की भी रही। बस स्टेशन पर आसपास के शहर के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही।



सिविल लाइंस से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अकबरपुर, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी आदि शहरों के लिए जाने वाली बसों में खूब भीड़ गई। हालांकि दोपहर बाद भीड़ काफी कम  भी हो गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि होली की वजह से आज काफी भीड़ रही। इस वजह से अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना पड़ा। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें