फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के बाद युवक ने पत्नी को छोड़ा, युवती का ससुराल में हंगामा

Fri, 11 Dec 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र की रहने वाली सिमरन (परिवर्तित नाम) ने गुरुवार को अपने ससुराल में जाकर जमकर हंगामा किया। दरअसल कोर्ट मैरिज करने के बाद उसका पति रवि (परिवर्तित नाम) उसे छोड़कर भाग निकला। सिमरन सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ससुराल गई थी। पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो ससुराल वालों ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की लेकिन हंगामा बढ़ा तो उन्होंने कहा कि रवि वापस आ जाए तो वे उसे ससुराल बुला लेंगे। इसके बाद सिमरन वहां से हटी।
विज्ञापन


उतरांव क्षेत्र के अलग- अलग गांवों के रहने वाले सिमरन और रवि झूंसी में रहकर पढ़ाई करते थे। यहीं पर दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और झूंसी में साथ में रहने लगे। इस बीच सिमरन और रवि में कोई विवाद हुआ तो रवि उसे छोड़कर चला गया। काफी समय बीतने लगा। रवि ने नंबर भी बदल दिया। इसके बाद सिमरन ने कई बार उतरांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उसने सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा से संपर्क किया।

अनुराधा तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिमरन गुरुवार को अपने ससुराल पहुंच गई और मांग उठाई कि ससुराल वाले उसे अपनाएं। रवि को जल्द से जल्द उसके पास भेजें। पहले तो ससुराल वालों ने सिमरन को धमकाने की कोशिश की लेकिन तब तक पुलिस को सूचना दे दी गई थी। कंट्रोल रूम की गाड़ी घर पहुंच गई। इसके बाद ससुराल वाले शांत हुए और काफी देर तक पंचायत चली। रवि घर पर नहीं था। बाद में उसके घर वालों ने कहा कि पहले रवि को बुलाते हैं। उसके आने के बाद वे उसे अपना लेंगे। ससुराल वालों को बता दिया गया कि अगर उन्होंने सिमरन को ससुराल में प्रवेश नहीं दिया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, बड़ा भाई घायल

शहर में प्राइवेट नौकरी करने वाले दो भाई बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से बिहार के लिए निकले थे। हंडिया क्षेत्र में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बक्सर, बिहार निवासी रामराज प्रजापति के दो बेटे भरत कुमार 41 तथा बालकेश्वर 45 प्रयागराज शहर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार तड़के दोनों बाइक से ही बक्सर जाने के लिए घर से निकले थे। हंडिया में चकमदा के पास सुबह घने कोहरे में पीछे से किसी बड़े वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा भरत कुमार और गाड़ी चला रहे बालकेश्वर सड़क पर गिर पड़े। वाहन भरत कुमार को कुचलते हुए निकल गया। भरत की मौक पर ही मौत हो गई। बालकेश्वर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला

अतरी कासौटा में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग पन्नालाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी कसौटा गांव निवासी पन्नालाल (60) बृहस्पतिवार को साइकिल से सब्जी लेने के लिए जूही चौराहे की तरफ जा रहे थे। नेता रोड और कसौटा स्कूल के बीच एक बोलेरो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरे और उनका सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें शहर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें