फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठापार्चा की सड़क बनने के बाद बंद हो ईदगाह पुल का रास्ता, एडीआरएम से मिले व्यापारी और भाजपा नेता

Sat, 13 Jul 2024 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा पार्षद दल के पूर्व मुख्य सचेतक विजय वैश्य के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों एवं भाजपाइयों ने कहा कि मानसरोवर से चंद्रलोक चौराहा, चंद्रलोक चौराहा से रामभवन चौराहा, राम भवन चौराहा से कोठापार्चा व कोठापार्चा को डी रोड से मिलाने वाली सड़क को पीडीए ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जगह-जगह खोद रखा है।
विज्ञापन
एडीआरएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 जुलाई से ईदगाह रेल अंडर ब्रिज से गुजरने वाले रास्ते को बंद न करने की मांग को लेकर व्यापारियों,भाजपाइयों ने अपर रेल मंडल प्रबंधक संजय सिंह और सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला से मुलाकात की। कहा कि कोठापार्चा जाने वाली सड़क बनाने के बाद ही रेलवे ईदगाह पुल के नीचे से गुजरने वाले रास्ते को बंद किया जाए।

विज्ञापन








 

भाजपा पार्षद दल के पूर्व मुख्य सचेतक विजय वैश्य के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों एवं भाजपाइयों ने कहा कि मानसरोवर से चंद्रलोक चौराहा, चंद्रलोक चौराहा से रामभवन चौराहा, राम भवन चौराहा से कोठापार्चा व कोठापार्चा को डी रोड से मिलाने वाली सड़क को पीडीए ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जगह-जगह खोद रखा है। इससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ईदगाह डॉट पुल ही एक विकल्प के रूप में खुला था। अब रेलवे इसको तीन महीने के लिए बंद कर देगा तो आम नागरिक, स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बहुत बड़ी समस्या हो जाएगी। विजय वैश्य ने कहा कि रेलवे और पीडीए के अफसर खुद वहां जाकर निरीक्षण कर सकते हैं।

भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह ने पीडीए के उपाध्यक्ष से फोन पर भी वार्ता की है। मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता कर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। व्यापारियों ने वहां एक ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर रमेश चंद केसरवानी, देवेंद्र केसरवानी, अखिलेश वैश्य, अशोक कुमार सिंह, संजय यादव, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल ,मधुर माथुर, पद्माकर श्रीवास्तव, श्रीभगवान केसरवानी, मुकेश जायसवाल,अनिल केसरवानी, प्रतीक मालवीय रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें