prayagraj news : मिलावटी शराब का भंडाफोड़।
- फोटो : prayagraj
होली के मद्देनजर एएसपी सोमेंद्र मीणा शनिवार शाम शराब की दुकानों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह दारागंज में कच्ची सडक़ स्थित सरकारी ठेेके पर पहुंचे। जहां ठेके से सटे हुए गोदाम में ताला लगा था। पूछने पर सेल्समैन व एक अन्य कर्मचारी इधर उधर की बातें करने लगे। शक होने पर एएसपी ने गोदाम का ताला तोड़वाया तो भीतर का नजारा देख दंग रह गए। वहां मौजूद दो लोग ठेके पर बिकने वाली शराब से मिलावटी शराब तैयार करते मिले। मौके से खाली शीशियों के साथ ही ढक्कन व नकली क्यूआर कोड भी बरामद हुए। इसके अलावा 191 पेटी शराब भी बरामद हुई। पूछताछ मेें पता चला कि सरकारी ठेका राजकुमारी मिश्रा के नाम पर है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से पकड़े गए सेल्समैन समेत चारों लोगों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम भी आ गई।
मौके से चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें विक्रम सिंह निवासी घूरपुर, विजय शंकर निवासी दारागंज, अंकित सिंह निवासी जेठवारा पतापगढ़ व संदीप सिंह निवासी प्रतापगढ़ शामिल हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- सोमेंद्र मीणा, एएसपी/सीओ दारागंज
prayagraj news : मिलावटी शराब का भंडाफोड़।
- फोटो : prayagraj