कुंभ मेेेला शुरू होने के पूर्व पीएम मोदी द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में यात्री विमानों की आवाजाही एक जनवरी 2019 को शुरू हुई थी। उद्घाटन के तीन वर्ष से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद मार्च 2022 में पहली बार प्रयागराज एयरपोर्ट में 750 विमानों का आवागमन हुआ।
संगमनगरी के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रयागराज सूबे का तीसरा ऐसा एयरपोर्ट हो गया है, जहां एक माह के दौरान 750 विमानों की आवाजाही हुई है। अभी तक सिर्फ लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट ही ऐसे हैं, जहां एक माह में 750 से ज्यादा विमानों की आवाजाही हुई है। अब प्रयागराज भी इस ग्रुप में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
कुंभ मेेेला शुरू होने के पूर्व पीएम मोदी द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में यात्री विमानों की आवाजाही एक जनवरी 2019 को शुरू हुई थी। उद्घाटन के तीन वर्ष से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद मार्च 2022 में पहली बार प्रयागराज एयरपोर्ट में 750 विमानों का आवागमन हुआ।
एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू होने के बाद 39 माह के दौरान अभी तक सिर्फ दो बार ही यहां 600 से ज्यादा विमानों की आवाजाही हुई है। इसके पूर्व यहां सर्वाधिक विमानों की आवाजाही दिसंबर 2021 में हुई थी। तब एयरपोर्ट में 706 विमानों का आवागमन हुआ था, उस दौरान एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या का आंकड़ा भी 60 हजार को पार कर गया था।
विज्ञापन
4.41 लाख यात्रियों का हुआ आवागमन
प्रयागराज का दिल्ली, मुंबई समेत देश के 12 प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क हो जाने की वजह से यहां लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में एयरपोर्ट में कुल 6717 विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान कुल 4.41 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई। इसके पूर्व वित्तीय वर्ष 2020-21 में एयरपोर्ट में 4122 विमानों के आवागमन से 3.47 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई, जबकि कोरोना काल के पूर्व वित्तीय वर्ष 2019-20 में यहां 4.15 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ।