फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसीएफ/आरएफओ के इंटरव्यू में भी छाए रहे प्रणब दा

सार

पहले दिन बुलाए गए 84 अभ्यर्थी, 69 ने दर्ज कराई उपस्थिति
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/pranab mukherjee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 के इंटरव्यू में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी छाए रहे। अभ्यर्थियों को प्रणब मुखर्जी से जुड़े कई सवालों के जवाब देने पड़े। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू में पहले दिन 84 अभ्यर्थियों को बुलाया था, जिनमें से 69 ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
विज्ञापन


पहले दिन इंटरव्यू के लिए बुलाए गए कई अभ्यर्थियों से पूर्व राष्ट्रपति से जुड़े सवाल पूछे गए। किसी अभ्यर्थी से पूछा गया कि प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न कब मिला तो किसी अभ्यर्थी से सवाल किया किया गया कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश के लिए उनका क्या योगदान रहा। इसके अलावा भारत-चीन सीमा पर पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हलचल पर भी कई सवाल पूछे गए। इंटरव्यू दो पालियों सुबह 10 एवं दोपहर दो बजे से आयोजित किया गया। हालांकि 84 में से 15 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू छोड़ दिया।

माना जा रहा है कि इनमें से कई अभ्यर्थी कोविड-19 के कारण इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके। इंटरव्यू चार सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। एसीएफ/आरआएफओ के 137 पदों पर चयन होना है। इनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 में आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन


अभियंत्रण शाखा की जानकारी देने की तिथि पांच तक बढ़ी
प्रयागराज।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अभियंत्रण शाखा के बारे में जानकारी देने की तिथि पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इस परीक्षा के तहत अभियंत्रण शाखा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल, इंडस्ट्रियल एवं एग्रीकल्चर में भर्ती होनी है। 2065 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में अभियंत्रण शाखा की जानकारी नहीं दी थी।

इस पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को एक अन्य अवसर प्रदान करते हुए शाखा की जानकारी देने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था, जिसे बढ़ाकर अब पांच सितंबर कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में यह जानकारी देनी है कि उन्होंने किस अभियंत्रण शाखा में स्नातक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें