prayagraj news: अनुपम आनंद (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष और रंग निर्देशक डॉ अनुपम आनंद नहीं रहे। मंगलवार की आधी रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह तकरीबन 64 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी डॉ. दीपा श्रीवास्तव और दो बेटियां छोड़ गए हैं। अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे रंगकर्मी नीरज उपाध्याय के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे मां ललिता अपार्टमेंट स्थित आवास पर लाया जाएगा।
इसके बाद शव यात्रा रसूलाबाद विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि रविवार की सुबह उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें पहले स्थानीय निजी अस्पताल और फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। मंगलवार को उन्हें टैगोर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आधी रात उन्होंने अंतिम सांस ली.