फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत नवविवाहिता बरामद, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
arested
विज्ञापन
धूमनगंज के देवघाट से अपहृत की गई नवविवाहिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम बरामद कर ली गई। नामजद मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। नवविवाहिता और आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का था। युवती ने कहा है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। फिलहाल देर रात तक दोनों से पूछताछ जारी थी। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


धूमनगंज और कौशांबी की सीमा पर स्थित गांव की रहने वाली रागिनी (परिवर्तित नाम) की शादी एक दिसंबर को करेली के रवींद्र पाल (परिवर्तित नाम) के साथ हुई थी। बुधवार को रागिनी और रवींद्र बाइक से कहीं जा रहे थे। देवघाट के बाद कार सवार शानू पाल और उसके एक दर्जन से अधिक दोस्तों ने बाइक रोककर रागिनी का अपहरण कर लिया था। रवींद्र ने विरोध की कोशिश की तो उन्होंने उसे लाठियों से जमकर पीटा और रागिनी को कार में बिठाकर वहां से भाग निकले। रवींद्र की तहरीर पर शानू पाल समेत दस लोगों को नामजद किया गया।

पांच अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया। डीआईजी ने इस मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी थी। आरोपियों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए। इसी की मदद से बृहस्पतिवार की शाम रागिनी को बरामद कर लिया गया। शानू पाल समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक रागिनी ने बताया है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके दीक्षित ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या था पूरा मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें