उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, छात्र नेताओं की गिरफ्तारी और कोचिंग संस्थानों पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रयागराज में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. राय ने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने, नौकरशाही को बेलगाम बनाने और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए।